मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से मिलती जुलती सामने आई एक लड़की, कई लोग हो गए हैरान

Aditya Kaushik
2 Min Read

मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से मिलती जुलती सामने आई एक लड़की, हाल मे सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमे हिना नाम की लड़की बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा से काफी मिलती-जुलती है। वीडियो देखने के बाद लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि वीडियो असली है या नकली।

इसमें कोई शक नहीं है कि बॉलीवुड में जब भी 90 के दशक का जिक्र होगा तो करिश्मा कपूर और उनके गानों का जिक्र जरूर होगा। उन्होंने 90 के दशक में अपनी एक्टिंग, डांस और स्टाइल को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

आज भी उनके फैन्स उन्हें बहुत प्यार करते हैं और उनके लिए वह सुपरस्टार हैं. करिश्मा कपूर की बहुत बड़ी फैन हैं, जो काफी हद तक उन्हीं की तरह दिखती हैं। करिश्मा कपूर का ऐसा लुक देख सोशल मीडिया यूजर्स कंफ्यूज हो रहे हैं।

Follow on Google news
करिश्मा कपूर की हमशकल लड़की

हिना नाम की एक यूजर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में करिश्मा कपूर की हमशक्ल करिश्मा के 90 के दशक के सुपरहिट गाने पर एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं. इस लुक और करिश्मा कपूर के लुक में आंखों से लेकर बालों और चेहरे तक में काफी समानता है।

इसे भी पढे :बीते हफ्ते सामने आई कई धमाकेदार वेब सीरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म हुआ व्यस्त

वह हिना हैं और उसका इंस्टाग्राम अकाउंट उसके हूबहू करिश्मा जैसे दिखने के वीडियो से भरा पड़ा है। करिश्मा की बड़ी फैन हिना जो कुछ भी पहनती हैं उसकी कॉपी करती हैं।

करिश्मा की हमशक्ल के वीडियो को सोशल मीडिया पर 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “आंखें बिल्कुल करिश्मा जैसी हैं। . वहीं दूसरे ने लिखा, वाह, लोलो। तीसरे ने लिखा, लेकिन करिश्मा के गाल इतने फूले नहीं हैं।

Share this Article
Leave a comment